Krishi Bio Yug

कृषि बायो युग वर्टीसीलीयम लेकानी 1.15 % घुलनशील चूर्ण (1×108CFU/ gm minimum)

यह प्रकृति में पाया जाने वाला जैविक कीटनाशक है| जो देश की सभी प्रकार की मृदा में पाया जाता है| यह भूमि में पाए जाने वाला बहुत ही उपयोगी फफूंद है| कृषि बायो युग में वर्टीसीलीयम लेकानी के स्पोर एवं मायसिलीयम उपस्थित होते है| इसके स्पोर कीड़े के शरीर पर चिपक जाते है, जो अंकुर नली की सहायता से कीड़े के खून में जाकर उसे बीमार कर 5-10 दिनों में इल्ली व शंकी आदि को मर देता है| यह कीड़े के भीतर कुछ जहरीले पदार्थ जेसे डेस्ट्रिकि्सन डेसीमीथाइल, डेस्ट्रिकि्सन बी आदि छोड़ता है| जो कीड़े को मारने में मदद करता है|

वर्टीसीलीयम लेकानी 1.15 % घुलनशील चूर्ण एक किटहारी फफूंद है| जिसमे वर्टीसीलीयम लेकानी स्पोर एवं मायसिलीयम उपस्थित होते है| जो निम्बू की फसल को रोगग्रस्त करने वाले कीट और शल्क को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है|

लाभ

वर्टीसीलीयम लेकानी निम्बू की फसल को रोगग्रस्त करने वाले कीट और शल्क को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है|

स्केल कीट, कोकस वीरडिस, एफिड या माहू, थ्रिप्स, बग्स. जेसीड, होपेर्स आदि को नियंत्रित करता है|

भूमि उपचार 1 kg कृषि बायो युग को 50kg  गोबर की अच्छी पकी हुई खाद के साथ मिलाकर खेत में बोने से पूर्व सामान रूप से बिखेर दे और बुवाई करे|

प्रयोग विधि

खड़ी फसल में 10 ग्राम वर्टीसीलीयम लेकानी प्रति लीटर पानी में गुड मिलाकर घोल बना ले| घोल को छान कर सामान रूप से फसल पर छिडकाव करे|

2.5 kg वर्टीसीलीयम लेकानी 1.15 % घुलनशील चूर्णको 500 लीटर पानी में घोलकर 15 दिन के अन्तराल पर तीन बार छिडकाव करे| उत्तम प्रभाव के लिए प्रात या शाम को छिडकाव करे|

सावधानिया

  • कल्चर को कड़ी धुप तथा गर्म हवाओ से बचाए, कल्चर पेकैट को ठंडे स्थान पर रखे|
  • बीजोपचार छाया में करे|
  • जैव उर्वरक को रासायनिक खाद तथा अन्य कीट फफूंद नाशक के सीधे संपर्क में ना आने दे|
  • कल्चर की सम्पूर्ण मात्रा को एक ही बार उपयोग में ले|

Packaging Size  – 250 grm/ 500/grm/1 kg