Krishi Bio Retracer

कृषिबायो-रिट्रेसरTM

चिलेटेड जिंक (EDTA 12%)

कृषि बायो-रिट्रेसर™ एक घुलनशील सूक्ष्म पोषक तत्व है, जो पौधों की मेटाबोलिक दर को बढ़ाता है तथा कार्बोहाइड्रेट के स्थानांतरण में मदद करता है। यह पौधों में पर्णहरित के निर्माण में उत्प्रेरक की तरह कार्य करता है। यह फास्फोरस एवं आयरन की उपयोगिता को बढ़ाता है एवं प्रोटीन के संश्लेषण में भी सहायक होता है।

यह रबी, खरीफ तथा सभी बागवानी फसलों के लिए लाभदायक है।

प्रयोग की मात्रा: 150–200 लीटर पानी में 100–150 ग्राम कृषि बायो-रिट्रेसर घोलकर प्रति एकड़ खड़ी फसल पर छिड़काव करें। जिंक की कमी होने पर कृषि बायो-रिट्रेसर की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।
मृदा उपचार: कृषि बायो-रिट्रेसर मृदा उपचार के लिए भी उपयुक्त है। 500 ग्राम कृषि बायो-रिट्रेसर को किसी भी खाद, रेत या मृदा में मिलाकर प्रति एकड़ भूमि पर उपयोग करें।
सावधानियाँ: साँस, त्वचा एवं आँखों आदि से दूर रखें। अनुप्रयोग के दौरान खाना-पीना एवं धूम्रपान करना वर्जित है।
प्रतिकारक: लक्षणानुसार इलाज करें।
चेतावनी: उत्पाद के परिणाम मौसम, नमी एवं मृदा के पीएच पर निर्भर करते हैं।
पैकेजिंग: 100 ग्राम, 500 ग्राम, 1 किग्रा