Krishi Bio Rakshak

कृषि बायो रक्षक(NPK) (लिक्विड बेस कंसोर्टिया)

कृषि बायो रक्षक यह एन. पी. के.  पर आधारित अद्वितीय मिश्रणहै, जिसके उपयोग से रासायनिक उर्वरको के उपयोग में कमी आती है |जिसमे नाइट्रोजन फ़िक्सर (अजोटोबक्टेर), फोस्फेट घोलक बैक्टीरिया (बेसिलस एवं सुडोमोनास स्पीसीज) एवं पोटाशघोलक बैक्टीरिया (बेसिलस एवं सुडोमोनास स्पीसीज) उपस्थित होते है| यह मिट्टी में पाए जाने वाले अघुलनशील पोटाश एवं फॉस्फेट को घुलनशील अवस्था में परिवर्तित कर पोधो को सक्रीय रूप में उपलब्ध करवाता है| इसके साथ में यह वातावरण की नाइट्रोजन को स्थिर भी करता है|    

लाभान्वित फसले– सभी आर्थिक फसलो के लिए लाभदायी  है|

प्रयोग की विधि/ मात्रा

बीज उपचार 5-10 मिली. कृषि बायो रक्षक  को लेकर 1कि.ग्राबीज में अच्छे से मिलाकर बुवाई के आधा घंटा पहले तक छाया में रखकर सुखाए|

मृदा उपचार 2 लीटर कृषि बायो रक्षक  को लेकर 150-200कि.ग्राअच्छी तरह से सड़ी / पकी हुई गोबर की खाद में भलीभांति मिलाकर अंतिम जुताई व पहली सिंचाई के पहले एक एकड़ जमीन पर छिडकाव करे|

पोध जड़ उपचार – यह विधि रोपाई वाली फसलो के लिए होती है| 200 मिली कृषिबायोरक्षक को 15 लीटर पानी मेंमिलाकर घोल बना ले तथा एक एकड़ के लिए प्रयाप्त पोध जड़ो को 30 मिनिट तक घोल में डुबाकर पोध का रोपण करे|

Shelf life-1 Year 

Packaging Size- 250 ml/500ml/1lit