Krishi Bio Nidan

कृषि बायो निदान

डाजैविक फफूंदनाशक ट्राईकोडरमा विरिडीजैविक 1.0% W.P
CFU काउंट- 2×106 प्रति ग्राम (न्यूनतम CFU) स्ट्रेन TNAU TV-1 एक्सेशन नंबर ITCC 6914

 

कृषि बायो निदान (ट्राईकोडरमा विरिडी  1.0%) एक सुरक्षित जैव रोग फफुन्द् नियंत्रक है| जिसमे ट्राईकोडरमा विरिडी के  हायफ़ा रोग करक फफूंद के चारो और जाल बना लेते है और एंटीबायोटिक एव एंजाइम उत्पन्न करते है जो की रोगकारक फफूंद को मार देते हैं| यह विभिन्न प्रकार के बीज व भूमि से उत्पन्न फफूंदियो के जनित पादप रोगों का जैविक नियंत्रण करता है|

लाभान्वित फसले– रबी, खरीब, बागवानी, फल समस्त फसलो के लिए लाभदायक है

उपयोग विधि

मृदा उपचार –  4 किलो कृषि बायो निदान को 150-200 किलो जेविक खाद के साथ मिलाकर मिश्रण तैयार कर ले| इस मिश्रण को बुवाई से पहले एक एकड़ खेत में समान रूप से  खेत में डाले|

बीज उपचार–  20 ग्राम कृषि बायो निदान फॉर्मूलेशन लें, इसे 50 मिली पानी में अच्छी तरह मिलाएं और 1 किलो बीज पर लगाएं। बुवाई से पहले पूरे बीज के ढेर को आधे घंटे के लिए छाया में सूखने दें।

ड्रिप सिंचाई – 5 किलो कृषि बायो निदान को 200 लीटर पानी में मिलाएं, इसे बैठने दें और ऊपर का साफ पानी (सुपरनेटेंट) अलग कर लें, इसे छान लें और ड्रिप सिंचाई के ज़रिए दें।

लाभ

यह फसलो में डंपिंग ऑफ एवं स्टेम रॉट को नियंत्रित करता है|

यह फसलो में विल्ट एवं रूट रॉट  को नियंत्रित करता है|

विभिन्न प्रकार की फफूंद जेसे फ्यूजेरियम ओक्सीस्पोरम, राइजोक्नटोनिया, तथा स्क्लेरोशियम रोल्फसाई, पिथियम, मक्रोफर्मिना की रोकथाम करता है|

बीज एवं मृदा को इससे उपचारित करने से उपज में वृद्दि होती है|

सावधानिया

कृषि बायो निदान को कड़ी धुप तथा गर्म हवाओ से बचाए,  इसको ठंडे स्थान पर रखे|

बीजोपचार छाया में करे|

जैव उर्वरक को रासायनिक खाद तथा अन्य कीट फफूंद नाशक के सीधे संपर्क में ना आने दे|

कल्चर की सम्पूर्ण मात्रा को एक ही बार उपयोग में ले|

सांस, त्वचा,आखों आदि से दूर रखें |