कृषि बायो युग वर्टीसीलीयम लेकानी 1.15 % घुलनशील चूर्ण (1×108CFU/ gm minimum)
यह प्रकृति में पाया जाने वाला जैविक कीटनाशक है| जो देश की सभी प्रकार की मृदा में पाया जाता है| यह भूमि में पाए जाने वाला बहुत ही उपयोगी फफूंद है| कृषि बायो युग में वर्टीसीलीयम लेकानी के स्पोर एवं मायसिलीयम उपस्थित होते है| इसके स्पोर कीड़े के शरीर पर चिपक जाते है, जो अंकुर नली की सहायता से कीड़े के खून में जाकर उसे बीमार कर 5-10 दिनों में इल्ली व शंकी आदि को मर देता है| यह कीड़े के भीतर कुछ जहरीले पदार्थ जेसे डेस्ट्रिकि्सन डेसीमीथाइल, डेस्ट्रिकि्सन बी आदि छोड़ता है| जो कीड़े को मारने में मदद करता है|
वर्टीसीलीयम लेकानी 1.15 % घुलनशील चूर्ण एक किटहारी फफूंद है| जिसमे वर्टीसीलीयम लेकानी स्पोर एवं मायसिलीयम उपस्थित होते है| जो निम्बू की फसल को रोगग्रस्त करने वाले कीट और शल्क को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है|