कृषि बायो निदान
(ट्राईकोडरमा विरिडी – जैविक फफुन्द्नाशक – 1.5% W.P)
सी एफ यु:2×106 / ग्राम न्यूनतम
ट्राईकोडरमा विरिडी प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले लाभकारी जैविक फफूंदिनाशक है है जो मृदा जनित फंगल रोगजनकों जैसे कि राइज़ोक्टोनिया सोलोनी, स्केलेरोशियम रोल्फसाई,फुसेरियम ऑक्सीस्पोरम, फुसेरियम सोलोनी, मैक्रोफोमिना फेजोलिना और मेलॉइडोगाइन इंकॉगनिटा से बचाता है।
लाभान्वित फसले – अनाज, बाजरा, दलहन, तिलहन, रेशेदार फसलें, गन्ना फसलें, चारा फसलें, वृक्षारोपण फसलें, सब्जियाँ, फल, मसाले, फूल, ओषधिया फसलें, सुगंधित फसलें, संतरे और सजावटी फसलें।
प्रयोग की विधि/ मात्रा
बीज उपचार – 20 ग्राम कृषि बायो निदान को 10 ग्राम गुड़ के साथ मिलाकर पर्याप्त पानी में घोल बनाये। इस घोल के साथ बीज को कोट करें ताकि सभी बीजों पर एक समान कोटिंग हो। बीजों को 30 मिनट तक छाया में सुखाएं और उपचारित बीजों को 24 घंटे के भीतर ठीक से बोएं।
मृदा उपचार – 3- 5 कि.ग्रा. कृषि बायो निदान को लेकर 150-200 कि.ग्रा अच्छी तरह से सड़ी / पकी हुई गोबर की खाद में भलीभांति मिलाकर अंतिम जुताई व पहली सिंचाई के पहले एक एकड़ खेत पर सामान रूप से डाले|
टपक सिचाई – 3-5 कि.ग्रा. कृषि बायो निदान को 200 ltr पानी में मिलाये और एक एकड़ में छिडकाव करे|
लाभ
- यह फसलो में डंपिंग ऑफ एवं स्टेम रॉट को नियंत्रित करता है|
- यह फसलो में विल्ट एवं रूट रॉट को नियंत्रित करता है|
- विभिन्न प्रकार की मृदा जनित फफूंद जेसे फ्यूजेरियम ओक्सीस्पोरम, राइजोक्नटोनिया, तथा स्क्लेरोशियम रोल्फसाई, पिथियम, मक्रोफर्मिना की रोकथाम करता है
सावधानिया
- कल्चर को कड़ी धुप तथा गर्म हवाओ से बचाए, कल्चर पेकैट को ठंडे स्थान पर रखे|
- बीजोपचार छाया में करे|
- जैव उर्वरक को रासायनिक खाद तथा अन्य कीट फफूंद नाशक के सीधे संपर्क में ना आने दे|
- कल्चर की सम्पूर्ण मात्रा को एक ही बार उपयोग में ले|